{"_id":"656b7ad6585e2c8361068584","slug":"madhuri-of-ggic-basti-first-in-junior-category-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7847-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जूनियर वर्ग में जीजीआईसी बस्ती की माधुरी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जूनियर वर्ग में जीजीआईसी बस्ती की माधुरी प्रथम
Sun, 03 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जीजीआईसी में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई। उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ ओमप्रकाश मिश्र ने किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में माधुरी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती ने प्रथम तथा रितु रस्तोगी राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में प्रियांशु वर्मा हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद ने प्रथम तथा विद्यासागर राजकीय अभिनव विद्यालय इंटर कॉलेज बभनान गौर बस्ती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रत्येक प्रतिभागी छात्र-छात्रा को जेडीए ने नकद धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इसी प्रकार टीएलएम प्रतियोगिता के विज्ञान वर्ग में आरती कुमारी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती ,गणित में नीलम गुप्ता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती तथा सामाजिक विज्ञान में माला तिवारी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद ने में प्रथम स्थान तथा श्रीमती श्यामा देवी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।