फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   made committment to sanitize basti

स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर बस्ती बनाने का संकल्प

Mon, 18 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में युवकों ने स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर
विज्ञापन
बस्ती बनाने का संकल्प लिया। इसके तहत उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भी लोगों में स्वच्छता का संदेश दिया। बाद में कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर में कुछ स्थानों पर डस्टबिन का भी वितरण किया गया।

स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर बस्ती एक संकल्प नामक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जीआईसी परिसर में किया गया। इसका शुभारंभ विधायक संजय जायसवाल और एडीएम आरके सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में ज्वाला प्रसाद संगीत संस्थान के विद्यार्थियों की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर और प्राथमिक विद्यालय सुपेलवा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि हम आज ही संकल्प ले कि बस्ती को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

हर किसी को इस पर जागरूक होकर स्वयं से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक प्रशांत पांडेय के प्रयास को सराहनीय बताया। भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार कसौधन ने कहा कि हमें हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की सभ्यता से सीख लेने की जरूरत है। उस काल में सड़कों से लेकर नालियों तक की बेहतर व्यवस्था थी।

सीएमएस के प्रबंधक अनूप खरे, भाजपा नेता दयाराम चौधरी, राजेंद्र नाथ तिवारी, संजय चौधरी, अंकुर वर्मा, कैलाश दूबे, आशीष शुक्ल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बाद में सभी लोगों ने सामूहिक रूप से बस्ती को स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं के साथ ही नगर पालिका के पांच सफाई कर्मचारियों को भी पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर अखिलेश दुबे, गिरीश पांडेय, अभिनव उपाध्याय, आलोक पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, प्रिंस पांडेय, राजाराम, दीपक, सुमित श्रीवास्तव, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, कुलदीप सिंह, पंकज त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed