फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   maange nahin maaneen to do maheene baad phir hogee mahaapanchaayat

मांगे नहीं मानीं तो दो महीने बाद फिर होगी महापंचायत

Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
maange nahin maaneen to do maheene baad phir hogee mahaapanchaayat
लिखित समझौते पर गोविन्दनगर शुगर मिल पर किसान महापंचायत स्थगित। - फोटो : BASTI
मांगे नहीं मानीं तो दो महीने बाद फिर होगी महापंचायत
विज्ञापन

पदाधिकारी, श्रमिक व किसानों ने कहा मिल गेट पर चलता रहेगा धरना
वाल्टरगंज (बस्ती)। वाल्टरगंज चीनी मिल गेट पर मंगलवार को भाकियू ने दो माह बाद फिर से महापंचायत की चेतावनी दी है। प्रशासन और गन्ना विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बाद यूनियन ने कहा कि पचास दिन से चल रहा उनका धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है।
मंगलवार को मिल गेट पर आयोजित महापंचायत में भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम चौधरी लंबरदार ने कहा कि 50 दिनों से शासन-प्रशासन से कोई प्रतिनिधि श्रमिकों व किसानों के पास वार्ता करने नहीं आया। आज जब महापंचायत बुलाई गई तो अधिकारी वार्ता को पहुंचे। यूनियन राष्ट्रीय सचिव अनिल तलान ने कहा कि किसान झुकेंगे नहीं वे अपनी वाजिब मांगों के समर्थन में धरने पर डटे रहेंगे। राम मनोहर चौधरी ने कहा कि मिल बंद हुए कई साल हो गए। लेकिन, श्रमिकों व किसानों का बकाया भुगतान के लिए किसी ने कोई पहल नहीं की। सचिव दीवान चंद पटेल ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है। महापंचायत को जिला अध्यक्ष जयराम चौधरी, श्याम नारायण, हरिप्रसाद, राम मनोहर चौधरी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

महापंचायत व धरना स्थगित कराने के लिए एडीएम अभय कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत, श्रमायुक्त दिव्य प्रताप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय दुबे, डीसीओ मंजू सिंह, सीओ सदर आलोक प्रसाद आदि ने करीब एक घंटे तक पदाधिकारियों से बात की। लेकिन, किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और मिल गेट पर उनका धरना भी जारी है। इस दौरान वाल्टगंज व कलवारी थाने की टीम डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed