{"_id":"648c4f4ef23485c3170c3148","slug":"luxury-bus-crashes-due-to-tire-burst-half-a-dozen-passengers-injured-2023-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा: टायर फटने से लग्जरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा: टायर फटने से लग्जरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन यात्री घायल
Fri, 16 Jun 2023 05:35 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Jun 2023 05:35 PM IST
सार
डबल डेकर बस सीतामढ़ी बिहार से यात्रियों को लेकर जयपुर राजस्थान जा रही थी। चौकड़ी टोल प्लाजा के पहले डुहवा मिश्र गांव पहुंचने पर बस का अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर एक कंप्यूटर की गुमटी तोड़ते हुए इंडियन बैंक की स्थानीय शाखा की बाउंड्री वॉल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
बस्ती में हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुहवा मिश्र गांव के पास गुरुवार शुक्रवार की रात करीब दो बजे टायर फटने से अनियंत्रित डबल डेकर बस पेड़ व बाउंड्री वॉल से टकरा गई। घटना में बिहार के एक यात्री को गंभीर चोट आई है, आधा दर्जन अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई है। वहीं हादसे के चलते कंप्यूटर की एक दुकान चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय व एसआई सुरेश कुशवाहा ने घायल यात्रियों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेज दिया। थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव में हुए इस हादसे में शुभम यादव पुत्र श्याम रंजन यादव निवासी मधुबनी बिहार घायल हो गए। बस में सवार बिहार व राजस्थान के यात्री मनोज कुमार, सरोज कुमार, सद्दाम हुसैन, मुकेश प्रसाद, पुष्पा देवी, शशि कुमार, तीरथ यादव सहित अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन
बस में करीब 100 यात्री सवार थे। डबल डेकर बस सीतामढ़ी बिहार से यात्रियों को लेकर जयपुर राजस्थान जा रही थी। चौकड़ी टोल प्लाजा के पहले डुहवा मिश्र गांव पहुंचने पर बस का अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर एक कंप्यूटर की गुमटी तोड़ते हुए इंडियन बैंक की स्थानीय शाखा की बाउंड्री वॉल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: महराजगंज में नायब तहसीलदार का सरकारी आवास में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
आधी रात को हुई इस घटना के समय यात्री गहरी नींद में थे। घटना के बाद यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद को दौड़ पड़े। बस में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायल यात्री को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेज दिया गया।
इस हादसे में डुहवा मिश्र निवासी राकेश कुमार का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बैंक के गेट पर गुमटी में कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर फोटोकॉपी मशीन, लैमीनेशन मशीन सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। छावनी पुलिस ने बस मालिक से संपर्क कर दूसरे बस से शुक्रवार की सुबह 8 बजे के करीब दूसरी बस से यात्रियों को जयपुर भेज दिया।
इस हादसे में डुहवा मिश्र निवासी राकेश कुमार का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बैंक के गेट पर गुमटी में कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर फोटोकॉपी मशीन, लैमीनेशन मशीन सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। छावनी पुलिस ने बस मालिक से संपर्क कर दूसरे बस से शुक्रवार की सुबह 8 बजे के करीब दूसरी बस से यात्रियों को जयपुर भेज दिया।