फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lpg

पाइप लाइन से नगर में होगी रसोई गैस की आपूर्ति जल्द

Mon, 21 Dec 2020 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
lpg
पाइप लाइन से नगर में होगी रसोई गैस की आपूर्ति जल्द
विज्ञापन

आवास विकास से होगी शुरूआत, मार्च तक पूरे नगर में पाइप लाइन बिछाने की है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर में जनवरी माह से रसोई गैस की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। संभावना है कि मार्च के अंत में घर-घर आपूर्ति भी प्रारंभ हो जाएगी। इस संबंध में टोरेंट गैस कंपनी की प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर नगर पालिका ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया।
टोरेंट गैस कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर दीपक सिंह के अनुसार, जनवरी से शहर में गैस की पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से एनओसी मिल गई है। मार्च तक पूरे शहर को गैस पाइप लाइन से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति शुरू होगी। इसकी शुरूआत आवास विकास कालोनी से की जाएगी।
विज्ञापन

पाइप लाइन बिछने के बाद शहरवासियों को गैस बुकिंग, रसोई गैस खत्म होने की चिंता से निजात मिल जाएगी। कंपनी ने पूरे शहर का सर्वे कर आधारभूत जरूरतों का खाका तैयार कर लिया है। डीएसओ रमन मिश्रा के अनुसार, जिले में चार लाख 53 हजार 122 रसोई गैस के उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिगत गैस पाइप लाइन से फायदे
गैस सिलेंडर की बुकिंग, खत्म होने की चिंता से निजात मिलेगी। रसोई गैस के परिवहन में वाहनों की आवश्यकता खत्म होने से प्रदूषण भी घटेगा। गैस का मूल्य भी कुछ हद तक सिलिंडर के मूल्य से कम होगा। उपभोग के अनुसार, कंपनी को बिल देना होगा। इसके लिए घर-घर मीटर भी लगाया जाएगा।

हादसों में आएगी कमी
रसोई गैस सिलिंडर में लीकेज होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे जानमाल का भी नुकसान होता है। पाइप लाइन बिछ जाने से इस तरह की घटनाओं में कमी आएगी।
टोरेंट कंपनी की ओर से भूमिगत गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश की थी। अध्ययन करने के बाद एनओसी जारी कर दी गई है।
- अखिलेश त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed