{"_id":"6331ec511bfb295d3d13e53f","slug":"lover-arrested-for-abetment-to-suicide-basti-news-gkp4518936185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। विवाहेतर संबंधों में आई खटास की झुंझलाहट के चलते रविवार को गौर थानाक्षेत्र के केसरई निवासी महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शादीशुदा प्रेमी से फोन पर उसकी पत्नी को लाने की जिद के कारण महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर उससे झूल गई थी। पुलिस ने उसके गांव के ही आरोपी राम प्रसाद यादव को सोमवार को डुहवा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसका महिला से प्रेम संबंध था।
सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि आरोपी राम प्रसाद यादव भी शादीशुदा है। वह मायके में रह रही अपनी पत्नी को घर लाना चाहता था। महिला चाहती थी कि वह अपनी पत्नी को घर न ले आए। राम प्रसाद ने महिला से जिक्र किया कि वह अपनी पत्नी को नवरात्रि में घर लाएगा। महिला ने उससे कहा कि अगर पत्नी को लेकर आए तो वह फांसी लगा लेगी। राम प्रसाद ने महिला से कहा कि वह अपनी पत्नी को लाएगा, उसे जो करना हो करे। गुस्से में महिला ने फोन काट दिया। उसके कुछ देर बाद ही महिला का शव फंदे से लटका मिला।
बता दें कि रविवार को केसरई गांव की महिला का शव उसके घर में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। मृत महिला का पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहता है। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर राम प्रसाद के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि वह महिला से मोबाइल फोन पर अक्सर बात करता था। उसी के चलते महिला ने आत्महत्या की। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर सोमवार को आरोपी राम प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।