फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lord of the world born at midnight,

Basti News: आधीरात को जन्मे जगत के पालनहार, जय कन्हैया लाल से गूंजा उठा वातावरण

Tue, 27 Aug 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 27 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lord of the world born at midnight,
पुलिस लाइंस, कारागार में सजीं झांकियों ने मोहा मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाद्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी की आधी रात को जगत के पालनहार कान्हा ने जन्म लिया। इनके जन्म लेते ही घर-घर बधाइयां बजने लगीं। जग में आनंद भयो जै कन्हैया लाल के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। जगत के पालनहार के प्रकट होते ही समूचा संसार खुशी से झूम उठा।
सोमवार को शहर से लेकर गांव तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। घर से लेकर बाजार तक, थानों से लेकर पुलिस लाइंस तक जन्मोत्सव की तैयारियां थीं। कारागार में भी भव्य आयोजन किया गया। सुबह से लेकर शाम तक लोग बाजार में कान्हा के जन्म की तैयारियों में लगे रहे। धरती पर अवतार की कथाओं का बखान भी गीतों के माध्यम से दिनभर बजता रहा।
विज्ञापन

शाम होते ही घर-घर में भजन के स्वर गूंजने लगे। दिनभर तेज धूप होने के बाद शाम को मौसम सुहाना हो गया। देर रात तक सड़क पर भी लोग जगह-जगह सजे राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों का आनंद उठाए। पुलिस लाइंस से लेकर सभी थानों में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भजन और श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथाओं में डूबे श्रद्धालुओं ने घड़ी की सुई जैसे ही बारह बजे का संकेत दिया। घंटों-घड़ियालों के स्वर गूंजने लगे। कान्हा के धरती पर आने के साथ ही जै कन्हैया लाल की.. गूंजने लगा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने उनकी आरती उतारी। इसके बाद प्रसाद वितरण कर लोगों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed