फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Loot from customer service center operator exposed

Basti News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2023 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Feb 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
Loot from customer service center operator exposed
पैकोलिया। तीन माह पहले ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ हुई लूट की घटना का मंगलवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार करके उनके पास से पांच हजार रुपये और अंगूठा छाप लेने वाले डिवाइस को बरामद किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पैकोलिया योगेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को उपनिरीक्षक मैनेजर सिंह अपने सहयोगियों के साथ परसा तिराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। लालपुर पंडित की तरफ से करीब दो बजे बाइक पर बैठकर आते दो लोग पुलिस को देख पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने संदेह होने पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर डिकी से अंगूठे की छाप लेने वाले डिवाइस को बरामद किया गया। पीछे बैठे युवक की जेब से पांच हजार रुपये बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में जीतीपुर गांव निवासी सूरज कुमार व मनोज कुमार शामिल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने पांच नवंबर 2022 को सीएससी संचालक व दुबौलिया जीतीपुर निवासी विवेक कुमार मौर्या के साथ हुई लूट की घटना को स्वीकार किया। घटना में 20 हजार रुपये नकद तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लूटे गए थे। दोनों आरोपियों का चालान करके न्यायालय भेजा गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed