फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   loot

तमंचे की बट से हमला, युवक से नकदी और मोबाइल लूटा

Mon, 07 Dec 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
loot
लालगंज थाने के बानपुर बंधे के कचनी के पास हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर मार्ग पर कचनी गांव के पास बाइक सवार तीन सवार बदमाशों ने तमंचे की बट से वार कर युवक को घायल कर दिया। इसके बाद सात हजार नकदी, चांदी की अंगूठी, मोबाइल लूट ले गए। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि तहरीर के अनुसार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ऊंच गांव जमोहे निवासी राम कुमार यादव पुत्र बृजमोहन यादव रविवार को लालगंज थाना क्षेत्र के कचनी गांव निवासी कुंभकरण यादव के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शाम साढ़े सात बजे घर से फोन आया। शोरगुल अधिक होने के कारण बात करने में दिक्कत हो रही थी। राम कुमार का कहना है कि वह बात करते हुए लालगंज बानपुर मार्ग के बंधे पर चले गए। तभी बानपुर की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। पूछा कि डीजे कचनी गांव में किसी की शादी समारोह में बज रहा है क्या? रामकुमार के हां कहने के बाद लालगंज की तरफ चले गए। कुछ देर में ही वे वापस आए और पहुंचते ही मारने पीटने लगे। इसके बाद मोबाइल, चांदी की अंगूठी, पर्स सात हजार नगदी सहित अन्य सामान छीन लिया। विरोध करने पर कट्टे की बट से सिर पर और हाथ पर वार कर घायल कर दिया। जब तक लोग पहुंचते, तीनों बानपुर की तरफ फरार हो गए। सूचना पाकर एडिशनल एसपी रवींद्र कुमार सिंह, सीओ शक्ति सिंह, सहित लालगंज पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed