फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Long time for a biswa land

Basti News: डीह की एक बिस्वा जमीन के लिए लंबे समय से चल रहा विवाद

Sun, 11 Feb 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Long time for a biswa land
कलवारी थाना क्षेत्र के गोसैसी पुर बुद्ध राम मिलन की हत्या होने पर जांच करती पुलिस।
आरोपियों के पूर्वजों को रुपये देकर राम मिलन ने बनवाया था मकान
विज्ञापन

कलवारी थाने के गोसैसीपुर गांव की घटना से सकते में क्षेत्र के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती/कुदरहा। डीह की आबादी की करीब एक बिस्वा जमीन के लिए लंबे समय से चल रहे विवाद ने शनिवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पक्ष के पूर्वजों से राम मिलन ने उस जमीन को रुपये देकर उस पर मकान बनवाया। जमीन देने वालों के बच्चों ने उस पर अपना हक जताना शुरू कर दिया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में ठनी हुई थी।

इधर राम मिलन के बेटे विशाल की दुबौलिया थाना क्षेत्र के केवाड़ी गांव में शादी तय हुई। इसकी तैयारी चल रही थी। विवादित जमीन पर बने मकान का बाहर से प्लास्टर और फर्श बनवाया जा रहा था। इसे दूसरे पक्ष के लोग रोक रहे थे। शनिवार दोपहर जब मजदूर खाना खाने चले गए, तभी गोलबंद होकर आरोपी पहुंचे और विवाद ने इतना बड़ा रूप अख्तियार कर लिया। मौके पर पहुंचे आईजी आरके भारद्वाज से गांव के लोगों ने बताया कि उक्त जमीन की कई बार पैमाइश हो चुकी है। लेखपाल, कानूनगो ने बताया था कि यह जमीन किसी की नहीं है। इस पर जो काबिज है,उसी का हक है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन




..

कई बार हो चुका है विवाद

घटना के बाद लोगों में चर्चा है कि लंबे समय से चल रहे विवाद को अगर पुलिस ने हल करा दिया होता तो यह घटना नहीं हुई होती। 18 जनवरी को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। राम मिलन चौधरी ने थाने पर तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने उसे ज्यादा ध्यान नहीं दिया। तहरीर में लिखा था कि विपक्षी ने मिस्त्री को भगा दिया और उन लोगों पर ईंट-पत्थर फेंके थे। 25 जनवरी को भी विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने राम मिलन पक्ष के लोगों का चालान किया था, लेकिन आरोपी पक्ष को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

आईजी ने किया मौके का मुआयना
आईजी आरके भारद्वाज व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव व परिवार के लोगों से बातचीत करने के साथ ही विवाद के बारे में जानकारी हासिल की। आईजी ने बताया कि पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed