{"_id":"60df51948ebc3eb441214af4","slug":"lok-aadlat-news-basti-news-gkp4004276155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक अदालत में अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर
- दस जुलाई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कार्यपालक अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा अधिकरण लखनऊ एमएन भंडारी ने शुक्रवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया। लोक अदालत का आयोजन दस जुलाई को होगा।
बैठक में जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार तृतीय की ओर से न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत में अपने न्यायालय में लंबित वादों में अधिकतम वादों का चिन्हांकन करते हुए सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करें। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी व प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारीगण से कहा कि वह भी लोक अदालत में अपने न्यायालय में लंबित वादों में से अधिकतम वादों को चिह्नित करते हुए सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करें।
बैठक में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकारी अरुण कुमार पाठक, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविंद कुमार मिश्रा, प्रथम अपर जिला जज रामायण शर्मा, पंचम अपर जिला जज व नोडल अधिकारी अविनाश कुमार मिश्रा, अपर प्रधान न्यायाधीश अंजू कन्नौजिया, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती अर्पिता यादव समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।