फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Locked offices, performance

कार्यालयों में ताला बंद, प्रदर्शन

Wed, 27 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 27 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Locked offices, performance
विकास भवन पर कर्मचारियो के धरने को संबोधित करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी।
डीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार सिंह के बर्खास्तगी से गुस्साए कर्मचारियों ने विकास भवन सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और धरना देकर विरोध दर्ज कराया। विकास भवन में कर्मचारी सुबह से ही तालाबंद कर हड़ताल पर बैठ गए। ब्लॉकों में भी कर्मचारियों ने काम काज ठप रखा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के स्थगन आदेश और सिविल जज सीनियर डिवीजन के कोर्ट में लंबित वाद और डीएम कन्नौज के कार्यालय से जारी वारिस प्रमाण पत्र को नजरंदाज कर डीडीओ की ओर से वरिष्ठ सहायक देवेंद्र कुुमार सिंह को बर्खास्त करने का मामला गरमाता जा रहा है। बुधवार को विकास भवन के सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर कर्मचारी बरामदे में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।  विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअधार पाल ने कहा कि डीडीओ ने एक पक्षीय कार्रवाई की है। देवेंद्र कुमार सिंह के अभिलेखों को देखा तक नहीं गया। उनकी बर्खास्तगी कोर्ट की अवमानना है। जब तक बर्खास्तगी का आदेश वापस नहीं हो जाता तब तक विकास भवन और सभी 14 ब्लाकों में कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह और महामंत्री संत कुमार नंदन ने कहा कि एडीएम की जांच के आधार पर बर्खास्तगी की बात कही जा रही है, मगर जांच रिपोर्ट आयुक्त ग्राम्य विकास के स्तर से लंबित है। उस पर अभी किसी प्रकार के कार्रवाई का निर्देश नहीं है। इतना ही नहीं दूसरी जांच जो जेडीसी से कराई गई थी, कि जांच रिपोर्ट का भी संज्ञान नहीं लिया गया। डीडीओ ने जबरन देवेंद्र को बर्खास्त किया है। जब तक बर्खास्तगी आदेश वापस नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अजय प्रताप नारायण पांडेय, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रामयज्ञ, हीरामन, प्रदीप कुमार सिंह, मुकेश सोनकर वीरेंद्र प्रताप, हिंमाशु शोखर, वीके श्रीवास्तव, आलोक चौधरी, गोवर्धन उपाध्याय, अमृतनाथ, घनश्याम, सत्यनरायन चौधरी, हरीराम, ओमप्रकाश, सज्जन प्रसाद, वीर बहादुर सिंह, दिनश शुक्ल, अब्दुल रहमान, चंद्रप्रकाश चौधरी, अशोक श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश शरण पांडेय सहित विकास भवन के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।


सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार डीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह के बर्खास्तगी को लेकर विकास खंड कार्यालय सल्टौआ के कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इस मौके हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, आरसी शुक्ला, रशीद, अजय शुक्ला, दिनेश कुमार, रमेश, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को ब्लाक के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे।  परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार  को तालाबंदी का मिला जुला असर दिखा। दिन में 10 बजे सभी कर्मचारी कार्य से  विरत दिखे, लेकिन 12 बजे के बाद कार्यालय में कुछ लोग काम करते नजर आए। ब्लाक सभागार मे एडीओ पंचायत रामतेज वर्मा ने ब्लाक में ग्राम प्रधानों  का एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया, एडीओ ने बताया कि ये प्रशिक्षण ग्राम  पंचायतों के समग्र एवं समेकित विकास के लिए कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed