{"_id":"6473ab2d676ef1fba504c3d4","slug":"lock-found-hanging-on-health-centers-salary-stopped-basti-news-c-7-1-184985-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वास्थ्य केंद्रों पर लटका मिला ताला, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वास्थ्य केंद्रों पर लटका मिला ताला, वेतन रोका
Mon, 29 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा तो बंद मिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजल
बस्ती। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला को लेकर शासन तमाम प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। इसका खुलासा रविवार को तब हुआ जब सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र सुबह 10 बजे निकले। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वह बारी-बारी से स्वास्थ्य उपकेंद्र मुगरहा, बीजलपुर व दयानगर पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लटकते हुए मिला। सीएमओ ने यहां तैनात कर्मियों का मई का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
तमाम प्रयास के बाद भी स्वास्थ्य मेले की व्यवस्था दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। मेले के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। चिकित्सकों व स्टॉफ के आने-जाने का समय निर्धारित नहीं है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री की यह महत्वाकांक्षी योजना महज कागजों तक सीमित होकर रह गई है। इस बात की शिकायत लगातार सीएमओ कार्यालय को मिल रही है। मेले की हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने खुद तीन अस्पतालों का निरीक्षण किया। सीएमओ दोपहर 2:15 बजे पीएचसी मुगरहा पहुंचे तो वहां पर मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। तीन बजे पीएचसी बीजलपुर पहुंचे तो वहां भी ताला लटक रहा था, कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके बाद सीएमओ टीम के साथ शाम 3.40 बजे पीएचसी दयानगर पहुंचे तो वहां भी गेट पर ताला लटक रहा था। पूर्व में भी सीएमओ के निरीक्षण में काफी गड़बड़ियां मिली हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डॉ. आशुतोष शर्मा निरीक्षण के समय मौजूद रहे।