{"_id":"67631469f1d0661d1b043975","slug":"local-garlic-is-effective-in-fighting-diseasesthe-chinese-one-is-only-shiny-basti-news-c-207-1-bst1001-129009-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: देसी लहसुन बीमारियों से लड़ने में असरदार... चीन वाला सिर्फ चमकदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: देसी लहसुन बीमारियों से लड़ने में असरदार... चीन वाला सिर्फ चमकदार
Wed, 18 Dec 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
गांधीनगर सब्जीमंडी में दुकान पर रखा चाइनीज लहसुन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। देसी लहसुन बीमारियों से लड़ने में काफी असरदार है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे औषधीय गुण होते हैं, जो पाचन से लेकर संक्रमण से लड़ने में मददगार होते हैं। चीन का लहसुन देखने में चमकदार तो है पर इसमें लाभकारी गुण नहीं है। अलबत्ता इसके नियमित सेवन से सेहत को नुकसान है।
ज्यादा उत्पादन और चमक के चक्कर में इसे क्लोरीनयुक्त किया जाता है। जिंक और आर्सेनिक जैसी हानिकारक धातुएं भी ज्यादा होती हैं। ऐसे में फायदे भूल जाएं, तमाम लोगों में एलर्जी की समस्या होने लगती है। डॉक्टरों की सलाह है कि चीन के लहसुन की चमक पर न जाएं, यह बीमार बना देगा।
नेपाल से तस्करी कर चीन का लहसुन भारी मात्रा में बाजार में लाया जा रहा है। आकार बड़ा होने और चमक ज्यादा होने के चलते लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
बहुत लोग इस वजह से भी इसे पसंद कर रहे हैं कि देसी के मुकाबले इसे छीलने में कम मेहनत लगती है। ऐसे लोग इससे होने वाले नुकसान से बेखबर हैं। रुधौली आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि चीन का लहसुन खाने से एलर्जी हो सकती है। इसके सेवन से त्वचा पर दाने, खुजली आदि होने की शिकायत मिलती हैं। इसमें जिंक और आर्सेनिक सहित कुछ यौगिक होते हैं, जो रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं। कई दिनों तक लगातार इस लहसुन का सेवन करने से कैंसर भी हो सकता है।
विज्ञापन
चमकदार अदरक से भी रहे सावधान ः चमकदार अदरक वाली चाय फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। धंधेबाज चमकदार बनाने के लिए अदरक को एसिड से धुल रहे हैं। एसिड का प्रभाव अदरक में होने से यह सेहत के लिए खतरनाक हो जाता है। सबसे ज्यादा इसका असर लिवर पर पड़ता है। पूर्वांचल में वैसे भी अदरक की खपत ज्यादा है। मगर, सर्दियों में यह और बढ़ जाता है। धंधेबाज ज्यादा मुनाफा के लिए कम दाम में गुजरात और महाराष्ट्र से अदरक लाते हैं और एसिड से घुलकर चमकदार बना देते हैं।ा