{"_id":"67c4829ddab74406ac081d50","slug":"literacy-rally-taken-out-on-the-third-day-of-nns-camp-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132837-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एनएनएस शिविर के तीसरे दिन निकाली साक्षरता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एनएनएस शिविर के तीसरे दिन निकाली साक्षरता रैली
Sun, 02 Mar 2025 09:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 02 Mar 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
एनएनएसएस शिविर में शामिल स्वयंसेवी छात्राओं ने निकाली साइबर जागरुकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार(बस्ती)। श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर में राष्ट्रीय सेवायोजना के तहत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन रविवार को साक्षरता अभियान से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति रहे।
मुख्य अतिथि ने स्वयं सेविकाओं को साक्षरता के बारे में जानकारी दी। कुसमौर ग्राम सभा में साक्षरता अभियान की रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने ग्रामीणों से संपर्क किया और साक्षरता के बारे में बताया। स्वयं सेविकाओं द्वारा महिला साक्षरता पर विशेष जोर दिया गया। कहा कि ग्रामीण महिलाएं अपनी बच्चियों को स्नातक स्तर तक अवश्य शिक्षा दिलाएं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने आभार ज्ञापित किया गया। इस दौरान राजेश प्रसाद द्विवेदी, नीरज त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, मो. तसलीम, कौशल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद