फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lineman falls while working on pole, critical

Basti News: पोल पर काम करते समय लाइनमैन गिरा, गंभीर

Mon, 17 Aug 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lineman falls while working on pole, critical
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर में रविवार शाम 11 केवी लाइन के नए पोल पर काम करते समय संविदा लाइनमैन संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर, नाक, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांधीनगर इंडिया मार्ट के सामने झुके हुए पोल के स्थान पर नया 11 केवी पोल लगाया गया था। रविवार दोपहर दो बजे से शटडाउन लेकर पोल पर तार जोड़ने और मरम्मत का काम कराया जा रहा था। शाम करीब तीन बजे 33 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट के अंतर्गत 11 केवी एसबीआई फीडर पर संविदा लाइनमैन विनय श्रीवास्तव (54) पुत्र भवानी सहाय लाल श्रीवास्तव, निवासी सबदेइयाकला, पुरानी बस्ती, पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद विनय बेहोश हो गए और नाक-मुंह से खून निकलने लगा। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सिर और नाक में अंदरूनी चोट के कारण रक्तस्राव हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के मुताबिक, काम के दौरान एसबीआई फीडर की आपूर्ति बंद थी और ट्रांसफार्मर से भी लाइन खोल दी गई थी। ऐसे में लाइन में करंट आने की संभावना कम बताई जा रही है। हालांकि, किसी घर के इनवर्टर से रिवर्स करंट आने की आशंका भी जताई गई है। इससे लाइनमैन को झटका लगने और संतुलन बिगड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा रहा।
अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बस्ती इंजीनियर खालिद सिद्दीकी ने बताया कि पोल पर काम करते समय संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। लाइनमैन का इलाज कराया जा रहा है। जेई वीके सिंह ने बताया कि विनय श्रीवास्तव संविदा पर कार्यरत हैं। मरम्मत कार्य के लिए दोपहर दो बजे से शटडाउन लिया गया था और जनता होटल के पास से लाइन खोली गई थी। प्रारंभिक तौर पर हादसा सीढ़ी पर पैर फिसलने से होने की बात सामने आ रही है।

-----
बिना सुरक्षा उपकरण काम कर रहे लाइनमैन
वहीं, क्षेत्र में बिजली के पोल पर बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के लाइनमैन के काम करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारी अक्सर जान जोखिम में डालकर काम करते दिखाई देते हैं। हादसे के बाद सुरक्षा मानकों के पालन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed