फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Like Vishunpurwa, a poster of robbery found pasted in Kodri also

Basti News: विशुनपुरवा की तरह कोड़री में भी चस्पा मिला डाका डालने का पोस्टर

Mon, 25 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 25 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Like Vishunpurwa, a poster of robbery found pasted in Kodri also
विशुनपुरवा की तरह कोड़री में भी चस्पा मिला डाका डालने का पोस्टर
विज्ञापन

- कोड़री गांव के दो स्थानों पर चिपकाया गया था दोनों पोस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कोड़री गांव में भी रुधौली के विशुनपुरवा की तरह 10 दिन के भीतर डाका डालने का पोस्टर चिपकाया मिला है। दो जगह इसी तरह का पोस्टर चिपकाए जाने को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ज्यादातर लोग इसे शरारती तत्वों की फिरकी मानकर चल रहे हैं। हालांकि पुलिस लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए गस्त बढ़ाने की बात कर रही है। 20 दिसंबर को विशुनपुरवा में भी ऐसा ही पोस्टर चिपकाया गया था।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कोड़री गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित गुलाब सिंह के धुलाई सेंटर के दीवार पर रविवार को लोगों की नजर पड़ी। जिसमें लिखा है कि 10 दिन के भीतर कुछ चुनिंदा घरों में डाका डाला जाएगा। गांव के पूरब सिवान में वीरे यादव के खेत के सामने लगे बिजली के खंम्भें पर भी उसी तरह का पोस्टर दिखा। गांव में दो-दो स्थानों पोस्टर की जानकारी वाल्टरगंज पुलिस को मिली। पुलिस ने चस्पा पोस्टर को फाड़ कर फेंकवा दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 17 दिसंबर को गांव के वीरे यादव व राममिलन के घर के पीछे से रात में दीवार को तोड़ने की कोशिश की गई थी। लेकिन घर के लोगों को खट-खट की आवाज सुनाई पड़ी। उनके शोर मचाने पर चोर भाग गए थे। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रामफल चौरसिया ने बताया कि यह अराजक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने की नीयत से लगाये जा रहे हैं। ऐसा करने वालाें के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed