{"_id":"668c5d5b1e8847ca320713b4","slug":"lightning-struck-mobile-tower-equipment-burnt-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120150-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मोबाइल टॉवर पर गिरी बिजली, उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मोबाइल टॉवर पर गिरी बिजली, उपकरण जले
Tue, 09 Jul 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा। बैड़ारी एहतमाली में एयरटेल के मोबाइल टाॅवर पर रविवार की दोपहर में बिजली गिरने से उसके सभी उपकरण जल गए हैं। इससे क्षेत्र में संचार व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।
रविवार की दोपहर में बादल गरजने के साथ बारिश भी झमाझम हुई। इसी बीच बिजली कड़कती हुई बैड़ारी एहतमाली स्थित मोबाइल टाॅवर पर आ गिरी। बिजली गिरने से टाॅवर का ट्रांसफाॅर्मर, माडूल, एमसीबी, पावर प्लांट सहित अन्य उपकरण भी फुंक गए। इससे क्षेत्र के पांच हजार उपभोक्ता नेटवर्क को लेकर परेशान हैं। संवाद