{"_id":"5bc38c4bbdec2269b44448e7","slug":"lies-in-the-sc-st-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एससी-एसटी मामले में झूठ फैलाया गया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एससी-एसटी मामले में झूठ फैलाया गया’
बस्ती (ब्यूरो)
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
‘एससी-एसटी मामले में झूठ फैलाया गया’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। संसद में पास संसोधित एससी-एसटी एक्ट में कोई भी तथ्य नया नहीं है। तत्काल गिरफ्तारी और छह माह तक जमानत नहीं मिलने का झूठ साजिशन फैलाया गया। जिससे एक वर्ग उग्र हुआ था। यह कहना है भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का।
रविवार को मीडिया से संवाद कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार हो रही वृदि्ध को पूर्व सरकार की देन बताया। कहा कि 2004 में जब स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र में सरकार थी तभी से वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर दिया गया था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे आगे नहीं बढ़ाया। अब मोदी सरकार में गन्ने से एथनॉल, बायो फ्यूल, सोलर उर्जा जैसे वैकल्पिक स्रोत पर कार्य चल रहा है। कहा कि गो-पालन से जहां खेती के लिए गोबर मिलेगा वहीं गोबर से गैस बनाकर ईंधन की बड़ी समस्या से निपटा जा सकता है। अयोध्या में राम मंदिर के एजेंडे से हटने के आरोपों पर सफाई दी कि विपक्ष के कपिल सिब्बल जैसे लोग ही अड़ंगा डालते रहते हैं। अब 29 अक्तूबर से सुप्रीम कोर्ट लगातार सुनवाई करेगा। राम मंदिर का फैसला भी बहुसंख्यकों के पक्ष में रहेगा। कहा कि बहुसंख्यकों को लुभाने के लिए अब कोई जनेऊ पहन रहा तो कोई मंदिर में माथा टेक रहा।