फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Less honorarium, more duty... youth not ready to take steering

Basti News: मानदेय कम, ड्यूटी ज्यादा... स्टीयरिंग थामने को तैयार नहीं युवा

Tue, 22 Oct 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 22 Oct 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Less honorarium, more duty... youth not ready to take steering
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कम मानदेय और अनियमित ड्यूटी के चलते परिवहन निगम को बसों के चालक नहीं मिल रहे हैं। दो-चार माह की नौकरी के बाद डिपो से तौबा कर लेते हैं।
चालकों की कमी की वजह से शाम 6 बजे के बाद डिपो से लोकल रूटों पर गाड़ियां नहीं मिल रही हैं। कुल 129 बसों के सापेक्ष 198 चालकों की जरूरत है। वर्तमान में 163 चालक ही कार्यरत हैं। 37 चालकों की कमी डिपो को अखर रही है। मानक के मुताबिक एक बस पर औसतन डेढ़ चालक की आवश्यकता होती है। तभी बसों का नियमित संचलन संभव है।
मानक के मुताबिक एक बस पर औसतन डेढ़ चालक की आवश्यकता होती है। तभी बसों का नियमित संचलन संभव है। कारण यह है कि दिन-रात सेवा देने वाले चालकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन

मानदेय कम होने के कारण संविदा चालक की नौकरी के प्रति रुचि युवाओं में कम रहती है। नियुक्ति के बाद भी लोग दो-चार महीने की नौकरी के बाद डिपो से तौबा कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसों का संचालन तो जैसे-तैसे हो जा रहा है। मगर, लोकल रूट की बसों को अमूमन एक चक्कर ही चलाया जा रहा है।
कुछ चालक ऐसे भी हैं कि दिन भर की ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम को बस लेकर बांसी, महुली, बढ़नी आदि रूटों पर जाने के बाद रात्रि विश्राम करते हैं। सुबह फिर वह लौट पाते हैं। चालकों की कमी की वजह से शाम 6 बजे के बाद लोकल रूटों पर गाड़ियां नहीं मिल रही हैं। यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed