फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Leopard spotted again in Karanpur village, villagers panicked

Basti News: करनपुर गांव में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 04 Oct 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again in Karanpur village, villagers panicked
तेदुआ पहुंचने की जानकारी मिकलने पर जुटे ग्रामीण व वन विभाग की टीम- संवाद - फोटो : आरपीएफ
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के बरिश के बाद तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए के पंजे के निशान भी देखे और इसकी सूचना वन विभाग के रेंज कार्यालय को दी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने के लिए सीएम पोर्टल पर भी मांग की है। वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। बृहस्पतिवार को सुबह सिवान में धान की फसल देखने गए ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। डिप्टी रेंजर आरपी गौड़ और वनकर्मियों की टीम सुबह 9 बजे गांव में पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद गन्ने के खेतों में कांबिंग कर निशानों की जांच की। वन विभाग के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात 7 बजे घनश्याम तिवारी के गन्ने के खेत में भी तेंदुआ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। सोमवार को उसने दोपहर में नीलगाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया था। एक माह पहले उसने एक बकरी को भी मार दिया था। ग्रामीण अजय कुमार चौबे, रामजी तिवारी और राधेश्याम तिवारी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मंगलवार को डिप्टी रेंजर आरपी गौड़, रबिंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह और संजय निषाद के साथ गन्ने के खेतों में कांबिंग की थी, लेकिन तब भी तेंदुए का पता नहीं चला था। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और बच्चों तथा पशुओं को बाहर अकेले न भेजने की सलाह दी है।

तेदुआ पहुंचने की जानकारी मिकलने पर जुटे ग्रामीण व वन विभाग की टीम- संवाद

तेदुआ पहुंचने की जानकारी मिकलने पर जुटे ग्रामीण व वन विभाग की टीम- संवाद- फोटो : आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed