फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lekhpals on strike

अल्टीमेटम दरकिनार, लेखपालों की ललकार

Mon, 09 Jul 2018 11:57 PM IST
basti
basti Updated Mon, 09 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
lekhpals on strike
धरने पर बैठे लेखपाल। - फोटो : amar ujala
बस्ती। वेतन उच्चीकरण, वेतन व पेंशन विसंगतियां दूर करने, भत्तों में वृद्धि, राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 कैबिनेट से पास कराने सहित मांगों के समर्थन में आंदोलन पर उतरे राजस्व लेखपालों पर सरकारी घुड़की बेअसर साबित हुई।  
विज्ञापन

यूपी सीएम के एस्मा लगाने के बाद रविवार को डीएम के 24 घंटे के अल्टीमेटम को दरकिनार करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे जिले भर के लेखपालों ने आर या पार की हुंकार भरी। कहा कि ऐसी धमकी से आंदोलन तोड़ने की शासन-प्रशासन की चाल कामयाब नहीं होने देंगे।  रविवार देर शाम अचानक डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सभी एसडीएम को 24 घंटे के भीतर आंदोलन समाप्त कराने को कहा। इशारा मिलते ही एक्शन में आए एसडीएम गण ने संबंधित संगठन पदाधिकारियों को पत्र जारी करके आगाह भी किया लेकिन लेखपाल काम पर नहीं लौटे। चारों तहसीलों पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले आंदोलन जारी रखा।  
विज्ञापन


प्रभावित हो रहा कामकाज 
आय, जाति, निवास, हैसियत, चरित्र, पैमाइश, खसरा, खतौनी, आपदा प्रबंधन, नक्शा दुरुस्ती जैसे रोजमर्रा के न्यायालयी कार्य प्रभावित हैं। जनमानस को इसी झंझट से बचाने के लिए भले ही सीएम ने एस्मा का ऐलान किया हो लेकिन आंदोलित कर्मी टस से मस नहीं हुए। अल्टीमेटम का उल्लंघन करने के बाद की प्रशासन भी पशोपेश में है। डीएम डॉ. राजशेखर का कहना है कि आदेश के उल्लंघन को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा।   इन मांगों पर खोला है मोर्चा 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन उच्चीकरण, वेतन व पेंशन विसंगतियां दूर करने, भत्तों में वृद्धि, राजस्व परिषद से प्रस्तावित राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 कैबिनेट से पारित कराने के अलावा लैपटॉप व स्मार्ट फोन की मांग को लेकर राजस्व लेखपाल आंदोलनरत हैं। राजस्व निरीक्षक पदोन्नति में संग्रह अमीन व भूमि अध्यापित अमीनों के कोटे को समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed