फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lekhpal protested against overload

कार्यों की अधिकता को लेकर लेखपालों ने किया विरोध

Tue, 09 Jan 2018 11:52 PM IST
basti
basti Updated Tue, 09 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
lekhpal protested against overload
ज्ञपन सौंपते लेखपाल। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

कार्यों की अधिकता और अधिकारियों के उत्पीड़न के विरोध में उत्तर-प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से मंगलवार को सदर तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन तहसील मंत्री धमेंद्र कुमार ने किया।
पूर्व मंडलीय मंत्री नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में लेखपालों पर कार्य का भारी बोझ है, शासन और राजस्व परिषद की ओ से एंटी-भूमाफिया, सीमाद्योतक चिह्न की कोडिंग, किसान ऋण मोचन, वरासत अभियान एवं खतौनियों में अंश निर्धारण सहित अन्य कार्यक्रम एक साथ चलाए जा रहे हैं। सभी के लिए समय निर्धारित है। कहा कि एक साथ इतनी सारी योजनाओं में अगर किसी कारण कोई कमी रह जाती है तो अधिकारी लेखपालों का उत्पीड़न करते हैं। इतना ही जो कार्य राजस्व अधिकारियों का है उसे भी लेखपालों पर करने के लिए दबाव बनाया जाता है, इनमें अवैध कब्जा हटाने का प्रमुख कार्य है, जिसके अधिकारी दबवा बनाते हैं, जबकि यह कार्य अफसरों के जिम्मे है। इसके चलते कई बार लेखपाल के साथ मारपीट तक की घटना हो चुकी है। चंदौली में इसे लेकर एक लेखपाल की हत्या तक हो चुकी है। तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि शासन और परिषद की ओर से जो एक साथ कई कार्य कराए जा रहे हैं, उससे लेखपालों में भय व्याप्त है। तहसील मंत्री धर्मेंद्र ने कहा कि सरकार लेखपालों की मंागों को लेकर चुप्पी साधे हुए है। अन्य विभागों के कार्य भी लेखपालों से कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

बैठक के बाद सीएम के नाम एसडीएम हरिश्चंद्र सिंह को दस सूत्री मांग-पत्र भी दिया गया। इस मौके पर सुखबीर सिंह, कमलभान पांडेय, हिमांशु सिंह, सुशील चौबे, विकास पाल, जियालाल, धीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, जुगुल किशोर वर्मा, विनोद गुप्त, राजेश सिंह, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, अजय कुुमार वर्मा, राजकुमार कन्नौजिया, शंकर, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, अरुण कपूर, वरुणेंद्र शुक्ल सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed