{"_id":"5b4100d14f1c1b0b278b5130","slug":"lekhpal-on-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी पर लेखपालों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी पर लेखपालों ने भरी हुंकार
basti
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में धरना देते लेखपाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। आठ सूत्री मांगों को मनवाने के लिए पांच दिन से कार्य बहिष्कार कर आंदोलित लेेखपालों ने आरपार की लड़ाई का एलान किया है। जबकि मुख्यमंत्री ने हड़ताल को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है। शुक्रवार को ही निर्देश दिया था कि आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र आदि के कार्यों के निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
शनिवार सुबह 10 बजे से ही सदर तहसील में लामबंद लेखपाल संघ धरने पर बैठ गया। अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में लेखपाल संघ के राष्ट्रीय कार्य समिति के निर्णय के तहत आंदोलन जारी रखने का एलान दोहराया गया। संघ के मंत्री धर्मेंद्र कुुमार ने धरने का संचालन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, शिवमूरत प्रसाद, अनिल मिश्र, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, जुगुल किशोर वर्मा, कमलभान पांडेय, आमोद आर्य, पारूल शर्मा आदि ने धरने में कहा कि लेखपाल अपने हक को लेकर रहेंगे। अब आरपार की लड़ाई जारी रहेगी। भानपुर में तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने सभागार में प्रदर्शन और नारेबाजी से विरोध जताया। कृष्ण चन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भले ही लेखपालों पर एस्मा लगा दिया हो लेकिन मांगें माने जाने तक आन्दोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बालकृष्ण उपाध्याय, शिवराम यादव, दुर्गेश द्विवेदी, अरुण ओझा, मोहित श्रीवास्तव, धीरज कुमार, संजय गौतम, राजेन्द्र मिश्रा, संतोष कुमार, ओम प्रकाश सिंह, वीरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, मुस्ताक अहमद, पंकज त्रिपाठी आदि शामिल रहे।