{"_id":"5873cddc4f1c1b1829ba9017","slug":"laying-on-the-hiway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर लेटकर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर लेटकर जाम लगाया
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज मे बैंक से रूपया न मिलने पर लोगो ने नेशनल हाईवे किया जाम।
शादी के लिए बैंक में जमा रकम हासिल करने में नाकाम परिवार के लोग आहत होकर हाइवे पर लेट गए। जिससे 20 मिनट तक हाइवे जाम रहा। पुलिस के समझाने के बाद किसी तरह वे रोड से हटे।
कप्तानगंज थाने के परसपुरा गांव के माधव प्रसाद चौधरी की बेटी पूनम की 25 जनवरी को शादी है। कई दिनों से वह रकम निकालने के लिए एसबीआई शाखा के चक्कर काटते रहे। सोमवार को भी माधव प्रसाद अपनी बिटिया और पत्नी के साथ कप्तानगंज एसबीआई पहुंचे। उनके खाते में 46 हजार रुपये थे, जिसका वह दो बार में भुगतान चाह रहे थे। इसके लिए बैंक मैनेजर से कई बार निवेदन किया। मगर मैनेजर 6 हजार से ज्यादा भुगतान को तैयार नहीं हुए। शादी का दिन करीब आने के बावजूद जब रकम नहीं मिली तो परिवार के लोग हाइवे पर आ गए। माधव प्रसाद की बेटी पूनम, पत्नी गुलाबा देवी और बेटा राजेंद्र हाइवे पर आकर लेट गए। कुछ ही देर में सैकड़ों की भीड़ जुट गई।
एसओ ओम प्रकाश चौबे ने बताया की बैंक कर्मियों ने माधव को बेटी के शादी के लिए रकम नहीं दी। इसकी वजह से ये लोग सड़क पर लेट गए। उधर राजेंद्र ने बताया की सात दन पहले कैशियर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था और उसकी पासबुक भी फेंक दिया था। शिकायत उच्च अधिकारी से की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैंक मैनेजर अरविंद शर्मा का कहना है कि कैश कम होने के कारण उसे मंगलवार को बुलाया गया है।