{"_id":"647f8446c1414b1c1e091f24","slug":"laxity-in-making-ayushman-card-notice-to-two-ados-basti-news-c-7-1-196302-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आयुष्मान कार्ड बनाने में ढिलाई, दो एडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आयुष्मान कार्ड बनाने में ढिलाई, दो एडीओ को नोटिस
Wed, 07 Jun 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। आयुषमान कार्ड बनाने में शिथिलता पर प्रशासन सख्त हो गया है। समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति बेहद धीमी पाए जाने पर सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति ने दो सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत को शोकाज नोटिस किया है। इनमें बस्ती सदर और कप्तानगंज के एडीओ शामिल हैं।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रत्येक एडीओ पंचायत स्तर पर प्रतिदिन 200 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सख्त हिदायत भी दी गई है। बावजूद इसके इस कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। आयुष्मान कार्ड बनाने में जिम्मेदारों की रूचि नहीं है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने सोमवार को जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग योजना की समीक्षा की। पता चला कप्तानगंज ब्लाक के एडीओ पंचायत सहजराम के स्तर से चार दिनों में महज 50 कार्ड बनाए गए हैं। जबकि एडीओ पंचायत बस्ती सदर जय प्रकाश के स्तर से उस दिन 23 कार्ड और चार दिनों में कुल 322 कार्ड बनाए गए थे। वहीं डीएम के निर्देश के अनुरूप प्रतिदिन 200 कार्ड बनाए जाने हैं। अपेक्षित प्रगति न मिलने पर सीडीओ ने दोनों एडीओ पंचायत को अगले दिन मंगलवार को नोटिस जारी कर दिया है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सीडीओ ने बताया कि प्रतिदिन 200 आयुष्मान कार्ड बनाना सभी के लिए जरूरी है। ऐसा न करने पर संबंधित एडीओ पंचायत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।