फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lawyer beaten up for pleading a case, FIR registered against five people

Basti News: केस की पैरवी करने पर वकील को पीटा, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Mar 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lawyer beaten up for pleading a case, FIR registered against five people
बस्ती। सरकारी जमीन और चक मार्ग पर कब्जे के मामले में मुकदमे से पैरवी करने से नाराज पांच लोगों ने अधिवक्ता की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने गांव के पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में अधिवक्ता की पत्नी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने सरकारी जमीन और चक मार्ग पर कब्जा कर रखा है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। उनके अधिवक्ता पति मामले की पैरवी कर रहे हैं। 16 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे पति महुआपार से घर आ रहे थे। विपक्षियों ने रास्ते में उनकी बाइक रोक ली और पति को जबरिया अपने घर में ले गए और जमकर पिटाई की। इससे उनका एक पैर टूट गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

विवेचक प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि मंडेरवा थाना क्षेत्र के गरवाह गांव के रहने वाले अधिवक्ता सर्वेश चंद्र दूबे की पत्नी प्रीति दूबे की तहरीर पर गांव के ही अंबिका, जगदंबिका, गौरव, हिमांशु और राजकुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed