{"_id":"668c5b61750636279e000445","slug":"launching-apron-work-started-rapidly-basti-news-c-207-1-bst1001-120165-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ठेकेदार की लगी क्लास, तेजी से शुरू हुआ लांचिंग एप्रन का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ठेकेदार की लगी क्लास, तेजी से शुरू हुआ लांचिंग एप्रन का कार्य
Tue, 09 Jul 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के समय पत्थर धंसने से जलशक्ति मंत्री के पैर में लगी थी चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विक्रमजोत क्षेत्र के घघौवा बाढ़ चौकी के पास बने एलवी तटबंध के नवनिर्मित ठोकर की सुरक्षा के लिए लांचिंग एप्रन के कार्य में तेजी आ गई है। यहां निरीक्षण के दौरान दो दिन पहले जलशक्ति मंत्री का पैर पत्थर धंसने से चोटिल हो गया था। इस पर मंत्री ने बाढ़ खंड के अफसरों को कार्य की गुणवत्ता को लेकर जमकर फटकार लगाई थी।
इसके बाद से बाढ़ खंड के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। चर्चा है कि एक्सईएन ने बाढ़ चौकी घघौवा पर बैठक कर लांचिंग एप्रन में लगे जेई और ठेकेदार की जमकर क्लास लगाई। कार्रवाई से बचने के लिए घघौवा बाढ़ चौकी पर विभागीय अधिकारियों, ठेकेदार व मजदूरों की टीम मुस्तैद हो गई है। दो दिन से एक्सईएन दिनेश कुमार, एसडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह, जेई प्रदीप कुमार, अवधेश कुमार और आरके नायक स्वयं मौजूद रहकर एप्रन से खिसके बोल्डरों को दुरुस्त करा रहे हैं।
जलशक्ति मंत्री ने एप्रन की खामियों को दूर कर फोटो व वीडियो सहित रिपोर्ट भी मांगी है। सोमवार को घघौवा बाढ़ चौकी के पास बने ठोकर संख्या-एक के लांचिंग एप्रन पर बड़ी संख्या में मजदूर स्लोब और बेस के पत्थरों को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। हालांकि, मंत्री जिस स्थान पर बोल्डर धंसने से जख्मी हुए थे, वह हिस्सा सरयू बढ़ते ही पानी में डूब चुका है। जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि उस हिस्से को जलस्तर कम होने पर ही दुरूस्त कराया जा सकता है।