{"_id":"fa94ba83d8abb36284583925435b37e7","slug":"late-comer-two-employees-marked-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से दफ्तर आने पर किया अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से दफ्तर आने पर किया अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। रामनगर ब्लॉक कार्यालय में मनमाने तरीके से आने जाने वाले
विज्ञापन
कर्मचारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए बीडीओ केपी त्रिपाठी ने बुधवार
को कार्यालय के दो कर्मचारियों को बिना किसी सूचना के समय से ब्लॉक न आने
पर अनुपस्थित कर स्पष्टीकरण तलब किया है। बीडीओ के निरीक्षण में एनआरईपी
लिपिक मनरेगा राजकुमार और वरिष्ठ सहायक संजय श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे।
बताते चलें कि ब्लाक के अधिकतर कर्मचारियों का प्रतिदिन जिले से आना जाना है। इनके कार्यालय पहुंचने का कोई समय निर्धारित नहीं है। इसी लापरवाही के चलते पिछले दिनों 29 दिसंबर को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सुरेश चंद्र शर्मा के निरीक्षण में भी पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।
डीएम ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। उसके बाद भी ब्लॉक कर्मचारियों का कार्यालय में समय से आना नहीं हो पा रहा था। बीडीओ ने कहा कि सभी कर्मचारियों को कार्यालय में समय से आना होगा। दूरभाष अथवा लिखित प्रार्थना पत्र देकर नहीं आने के बारे में समय से सूचित करना होगा। किसी को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।