फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Last solar eclipse of 2019

2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज

Wed, 25 Dec 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Last solar eclipse of 2019
2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज
विज्ञापन

बस्ती। वर्ष-2019 का अंतिम व तीसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पड़ रहा है। इससे पहले छह जनवरी और दो जुलाई को आंशिक सूर्य ग्रहण पड़ा था। दो घंटे चालीस मिनट का यह ग्रहण कई विशेष परिस्थितियों के साथ होगा। सबसे खास बात ये है कि छह ग्रह सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध, बृहस्पति और केतु एक साथ होंगे। इसके कारण ग्रहण की तीव्रता काफी अधिक होगी और इसका असर लंबे समय तक रहेगा। इससे पहले 1962 में ऐसी परिस्थितियां बनी थीं, जब सात ग्रह एक साथ थे। ज्योतिषियों व खगोलविदों का कहना है कि इस दुर्लभ संयोग के कारण ग्रहण का असर लंबे समय तक रहेगा।
करीब ढाई घंटे अवधि वाला यह ग्रहण सुबह 8:17 बजे शुरू होगा। 9:37 बजे ग्रहण का मध्यकाल होगा। 10: 57 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित ओम प्रकाश शास्त्री का कहना है कि सूतक 12 घंटे पहले ही 25 दिसंबर की 8:17 बजे लग जाएगा। वर्ष-2020 में दो बार सूर्य ग्रहण का मौका देखने को मिलेगा। इसमें से पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को होगा। जबकि दूसरा 14 दिसंबर को लगेगा।
विज्ञापन

राशियों पर असर
वृश्चिक, तुला और कुंभ राशिवालों के लिए यह सूर्य ग्रहण अच्छी खबर लेकर आ रहा है। इसके साथ ही कर्क, मीन राशिवालों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण शुभफल प्रदाता है। इन राशि के लोगों के जीवन में लंबे समय से अटके हुए काम बनने लगेंगे। जबकि मेष, मिथुन, सिंह राशिवालों के लिए मिश्रित फल प्रदाता साबित होगा। मगर वृषभ, कन्या, धनु एवं मकर राशि वालों के लिए समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूतक काल में क्या न करें
ग्रहण का सूतक काल लगते ही बुरी शक्तियां प्रबल हो जाती हैं इसलिए सूतक काल के समय किसी भी सुनसान जगह या शमशान आदि के पास से न गुजरें। गर्भवती महिलाएं चाकू एवं छुरी का इस्तेमाल न करें। साथ ही सलाई कढ़ाई का काम भी न करें। खाना व सोना वर्जित है। सूतक काल में तुलसी के पत्तों को न तोड़ें और भगवान की प्रतिमा स्पर्श भी न करें। न ही शारीरिक संबंध बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed