फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   land

अनाथालय की भूमि पर हो गया निर्माण, जांच शुरू

Wed, 18 Nov 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
land
अनाथालय की भूमि पर हो गया निर्माण, जांच शुरू
विज्ञापन

शिकायत के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, एडीएम ने तीन दिन में मांगी जांच आख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी भूमाफिया सक्रिय हैं। टाउन हाल क्लब की भूमि 63 वर्ष बाद खाली हुई। सीतापुर आई हॉस्पिटल की जमीन का मामला कोर्ट में लंबित है। बावजूद इसके यहां दुकान का निर्माण हो गया। अपर मुख्य अधिकारी ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत भी की है।
ये दोनों मामलों अभी ठंडे नहीं हुए थे कि अनाथालय की 13 बिस्सा एक धुर भूमि पर कब्जा कर दुकानें व अस्पताल निर्माण की बात सामने आई। यह भूमि पालिका क्षेत्र के मालवीय रोड पर है। शिकायत के बाद गड़बड़ी का शक होने पर एडीएम रमेश चंद्र ने मामले की जांच शुरू करा दी। एडीएम ने तहसीलदार सदर पवन कुमार जायसवाल से टीम बनाकर जांच करने को कहा है। इसकी आख्या तीन दिन के भीतर मांगी है। जिसके बाद से तहसील में अभिलेखों के खंगाला जा रहे हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर पवन कुमार जायसवाल का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है, जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, इसके साथ ही दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed