{"_id":"69499c037d8fdc0e3c0dfc7d","slug":"land-acquisition-begins-for-the-second-phase-of-the-84-kosi-parikrama-marg-basti-news-c-207-1-bst1005-149919-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के दूसरे फेज के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के दूसरे फेज के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए जमीनों का शुरू हुआ चिह्नांकन स्रोत विभाग
दुबौलिया। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के दूसरे फेज के लिए सोमवार को किसानों की जमीनों का चिह्नांकन कर अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग करीब 275 किलोमीटर लंबा निर्माण होना है।
प्रथम फेज मखौड़ा से बरसांव तक करीब 36 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं दूसरा फेज करीब आठ किलोमीटर लंबा बताया जा रहा है। इसमें सरयू नदी पर साढ़े तीन किलोमीटर लंबा पुल भी प्रस्तावित है। इस फेज में बरसांव, पूरेओरीराय, कटरिया, सुविका बाबू गांव के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है। सोमवार को एनएचएआई के प्रबंधक अजय शुक्ला, एनएच पीडब्ल्यूडी बस्ती के जेई बाल गोविन्द श्रीवास्तव, क्षेत्रीय लेखपाल अशोक पटेल, अजीत सिंह, दीनदयाल सहित अन्य राजस्व कर्मचारियों की टीम की ओर से किसानों की जमीनों को चिन्हित कर उसका अधिग्रहण शुरू कर दिया गया।
परियोजना के प्रबंधक अजय शुक्ला ने बताया कि किसानों की अधिग्रहित की जा रही जमीनों का मुआवजा सर्किल रेट के हिसाब से पहले ही दे दिया गया है। हालांकि कि मुआवजा मिलने के बाद भी किसानों की ओर से खेतों में गेहूं और सरसों की फसल लगाई गई है।