फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lalganj's teenager missing while taking Saryu bath in Ayodhya

Basti News: अयोध्या में सरयू स्नान करते समय लालगंज की किशोरी लापता

Wed, 07 Jun 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 07 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lalganj's teenager missing while taking Saryu bath in Ayodhya
सरयू नदी में लापता हुई कक्षा दस की छात्रा शीतल
बस्ती। मामा के परिवार के साथ अयोध्या दर्शन करने गई लालगंज थाना क्षेत्र के हटवा निवासी 17 वर्षीय किशोरी सरयू में स्नान करते समय लापता हो गई। गोताखोरों की मदद से परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

लालगंज थानाक्षेत्र के योगेंद्र वर्मा की दुबौलिया थानाक्षेत्र के डेईडीहा में ससुराल है। वहां पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए करीब 15 दिन पहले उनकी पुत्री शीतल गई थी। मांगलिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंगलवार को मामा का परिवार अयोध्या दर्शन करने गया था। उनके साथ शीतल भी गई थी। सुबह करीब आठ बजे सरयू स्नान करते समय शीतल का पैर फिसल गया। वह गहराई में चली गई। साथ गए अन्य लोगों ने उसे डूबते देख शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय गोताखोर, नाविक व पीएसी के जवान उसे ढूंढने लगे। शीतल के पिता योगेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस व गोताखोर मदद कर रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। शीतल चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की है और दसवीं की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed