{"_id":"68e4312e4bda1cbd2f054806","slug":"lakhs-stolen-from-babhanan-sugar-mill-managers-residence-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145314-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बभनान चीनी मिल मैनेजर के आवास में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बभनान चीनी मिल मैनेजर के आवास में लाखों की चोरी
Tue, 07 Oct 2025 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान। दशहरा की छुट्टी मनाने गए बभनान चीनी मिल के टरबाइन मैनेजर के आवास का ताला तोड़कर जेवरात समेत नकदी चोरी हो गई।
प्रयागराज जिले के थाना फाफामऊ थानाक्षेत्र के गोहरी गांव निवासी हाल मुकाम गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के बभनान चीनी मिल के बंगला कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह 30 सितंबर को दशहरा की छुट्टी में परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। 5 अक्तूबर को वापस आया तो देखा की आवास के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी टूटा हुआ था। उसमें रखें जेवरात व नगदी गायब थे। प्रभारी निरीक्षक छपिया बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद