{"_id":"61f210497d974d571b1f1ef7","slug":"laborer-body-found-under-suspicious-condition-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ईंट भट्ठा मजदूर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ईंट भट्ठा मजदूर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 27 Jan 2022 08:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:53 AM IST
सार
बस्ती जिले के रुधौली थाना इलाके में एक ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के रुधौली थाना इलाके के मझौवा बैकुंठ गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर एक पचास वर्षीय ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची रुधौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस फिलहाल घटना का कारण पता करने का प्रयास कर रही है।
थाना इलाके के बरगदवा पाण्डेय के रहने वाले सीताराम यादव (50) अपने बेटे रामहित यादव के साथ करीब तीन साल से मझौवा बैकुंठ भट्ठे पर ट्रैक्टर ड्राइवर का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार बुधवार को सुबह 10 बजे सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है।
परिजनों ने इसकी सूचना रुधौली थाने पर दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एक कमरे में बिस्तर पर रजाई ओढ़े अवस्था में कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र मन्ने ने बताया कि मंगलवार की देर रात भट्ठे पर कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ के रहने वाले मजदूर अजय उर्फ गोलू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था दोनों में हाथापाई भी हुई थी, जिसके बाद उनके पिता को एक निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के बाद सोने के लिए भेज दिया गया था सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।