फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   KYC Till 31 March

31 मार्च तक किसानों को कराना होगा ई-केवाईसी

Fri, 25 Mar 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
KYC Till 31 March
31 मार्च तक किसानों को कराना होगा ई-केवाईसी
विज्ञापन

बस्ती। मंडल के पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को हर हाल में 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराना होगा। किसानों से यह अपील करते हुए संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चंद तिवारी ने बताया कि इसके अभाव में अप्रैल से धनराशि की किस्त नहीं मिल पाएगी। जनपद बस्ती में 4,48,524, संतकबीरनगर में 2,50,431 एवं सिद्धार्थनगर में 4,06,000 कुल 11,04,955 कृषक हैं, जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों के मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड पंजीकृत नहीं हैं या सत्यापन के दौरान ओटीपी नहीं आ रहा है, ऐसे किसान जन सेवा केंद्र पर जाकर बायोमैट्रिक सत्यापन करा लें। ई-केवाईसी कराने के लिए न्याय पंचायतवार कृषि विभाग के कर्मचारियों की 31 मार्च तक ड्यूटी लगाई गई है। कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि का भुगतान खाता संख्या आधारित न होकर आधार बेस्ड पेमेंट व्यवस्था भारत सरकार ने लागी है, ऐसे में किसानों को केवाईसी कराना अनिवार्य है। बताया कि किसान जन सेवा केंद्र पर जाकर अथवा किसान सम्मान निधि पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए किसान को पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी लिंक ऑप्शन पर क्लिंक करना होगा। इसके उपरांत आधार एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करने पर उनके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करके ओटीपी सत्यापन के लिए सबमिट बटन दबाना होगा। इसके बाद ई-केवाईसी सक्सेजफुल्ली सबमिटेड का मैसेज दिखाई देगा। यदि पहले से केवाईसी पूर्ण है तो स्क्रीन पर केवाईसी आलरेडी डन का मैसेज दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed