{"_id":"636e937125c6d310896bb05c","slug":"kuano-aarti-started-on-model-of-ganga-aarti-basti-news-gkp457053253","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनो आरती को पर्यटन आकर्षण के रूप में किया जाएगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआनो आरती को पर्यटन आकर्षण के रूप में किया जाएगा विकसित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुआनो आरती को पर्यटन आकर्षण के रूप में किया जाएगा विकसित
- हरिद्वार व काशी की गंगा आरती की तर्ज पर कुआनो को भव्यता देने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमहट घाट पर प्रत्येक माह की पूर्णमासी को कुआनो आरती होगी। इसे रोटरी क्लब, बस्ती विकास क्लब, चित्रांश क्लब व अन्य जन सहभागिता के माध्यम से कराया जाएगा। दिसंबर की पूर्णमासी को रोटरी क्लब एवं इनव्हील क्लब तथा जनवरी में उत्थान समिति की ओर से आरती का आयोजन किया जाएगा।
कुआनो आरती को भविष्य में गंगा आरती वाराणसी व हरिद्वार की तर्ज पर पर्यटन आकर्षक के रूप में आयोजित किया जाए। यह निर्णय बृहस्पतिवार को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में लिया गया। जिला पंचायत हाल में आयोजित इस बैठक में निर्णय हुआ कि जिले का एक पर्यटन ब्रोशर छपवाया जाएगा, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। ब्रोशर को विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट एवं अन्य जनपदों के पर्यटन केंद्रों, निरीक्षण भवनों पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिले का स्थापना दिवस छह मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व संचालन सहायक पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने किया। इस मौके पर हरेंद्र प्रताप, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग, नायब सूबेदार विजेंद्र सिंह, डॉ उदयभान, कर निर्धारण अधिकारी, नगर पालिका, अजय त्रिपाठी, आसिफ खान, क्रीड़ा विभाग, शैलेन्द्र सिंह, पूजा सिंह, अजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।