{"_id":"65c7cffc44046ca65b04aea7","slug":"krishna-xi-defeated-the-champion-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111293-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कलवारी ने बस्ती सिटी और कृष्णा इलेवन ने द चैंपियन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कलवारी ने बस्ती सिटी और कृष्णा इलेवन ने द चैंपियन को हराया
Sun, 11 Feb 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
एपीएन पीजी कॉलेज परिसर में चल रही है बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में चल रही बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को कलवारी ने बस्ती सिटी की टीम को पराजित किया। दूसरे मैच में कृष्णा इलेवन बस्ती ने द चैंपियन को हराया। दो खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
पहला मैच बस्ती सिटी व कलवारी के बीच खेला गया। कलवारी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 143 रन का लक्ष्य बस्ती सिटी के सामने रखा। जवाब में उतरी बस्ती सिटी की टीम महज 97 रन पर सिमट गई। बस्ती सिटी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। कलवारी टीम के साहबान हाफिज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मैच द चैंपियन व कृष्णा इलेवन बस्ती के बीच खेला गया। द चैंपियन ने टॉस जीतकर दस ओवर में 120 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कृष्णा इलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। कृष्णा इलेवन की टीम के तेज गेंदबाज अनुराग को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
लीग मैच की कमेंट्री हर्रैया केशवापुर के ऋषभ पांडेय व मड़वा नगर के हर्षित वर्मा ने किया। टूर्नामेंट के संयोजक एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, आदित्य युवराज, देवांश पांडेय, प्रशांत द्विवेदी, अविनाश मिश्रा, अनुद्राक्ष पांडेय, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।