फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Krishna Kinkar Kaptanganj Vruduli candidate Saeed Ahmed

कप्तानगंज से कृष्ण किंकर वरुधौली से सईद अहमद प्रत्याशी

Thu, 02 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 02 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Krishna Kinkar Kaptanganj Vruduli candidate Saeed Ahmed
Krishna Kinkar Kaptanganj Vruduli candidate Saeed Ahmed
सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस पार्टी के खाते में रुधौली और कप्तानगंज विस क्षेत्र आया है। बृहस्पतिवार को घोषित प्रत्याशियों में रुधौली से सईद अहमद पर दांव लगाया है। सईद बभनान नगर पंचायत के अध्यक्ष भी हैं। इनका राजनीति सफर वर्ष 1983 से कांग्रेस से शुरू हुआ था। वर्ष 2001 से 2005 तक जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे हें। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा फेरबदल वाली सीट रुधौली रही। सपा ने अब तक यहां तीन प्रत्याशी बदले। शुरुआती दौर में पूर्व विधायक अनूप पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया गया था। परिवार में उठापटक के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई ब्रजकिशोर सिंह डिंपल को प्रत्याशी बनाया। सपा की कमान अखिलेश के पास आई तो करीब एक माह पहले पूर्व विधायक रहे रामललित चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया था। अब यह सीट गठबंधन के चलते कांग्रेस के खाते में जुड़ गई है।
विज्ञापन


\ कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र भी अदला बदली का शिकार हुआ। हालांकि सपा के दोनों धड़ों ने अपना प्रत्याशी राना कृष्ण किंकर सिंह को ही बनाया था। कृष्ण किंकर सिंह पूर्व में दो बार निर्दल विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। पहले कांग्रेसी रहे कृष्ण किंकर सिंह हाथ छोड़कर सपा का साथ पकड़ लिए थे। कप्तानगंज से ही सपा का टिकट पाने में कामयाब भी हुए। अब कांग्रेस के खाते में यह सीट गई तब कांग्रेस ने प्रत्याशी बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed