{"_id":"69138d6b7106eb2ee70c83fa","slug":"kothila-and-rampur-mudri-teams-are-champions-in-childrens-sports-basti-news-c-207-1-bst1001-147490-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाल क्रीड़ा में कोठिला और रामपुर मुड़री की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाल क्रीड़ा में कोठिला और रामपुर मुड़री की टीम चैंपियन
Wed, 12 Nov 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सल्टौआ विकास क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठिला में हुआ।
इसमें कोठिला न्याय पंचायत के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठिला एवं प्राथमिक संवर्ग में रामपुर मुड़री की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनी।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सल्टौआ के अध्यक्ष दुर्गेश यादव व एआरपी बब्बन पांडेय,अनुराग श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति की। इसके बाद बालक प्राथमिक संवर्ग में 50 मीटर दौड़ में आमा करमहिया का शिवा प्रथम, बालिका संवर्ग में रामपुर मुड़री की इल्मा, यूपीएस में 200 मीटर दौड़ में कोठिला के दीपक प्रथम बालिका में यूपीएस कोठिला की क्रांति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टीम गेम में यूपीएस कोठिला की टीम ने खो-खो व कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।