{"_id":"5ec167f98ebc3e90343d6578","slug":"korona-positive-found-4-person-basti-news-gkp351555324","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आए चार और लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आए चार और लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से आए चार और लोग मिले कोरोना संक्रमित
अब जिले में मिले हैं 52 पॉजिटिव केस, इसमें से 28 हो चुके हैं स्वस्थ
वर्तमान में जनपद में 23 एक्टिव के स
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में रविवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले। ये सभी मुंबई से 13 मई को यहां पहुंचे हैं। अब तक जिले में कुल 52 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें से कुल 28 लोग स्वस्थ होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। वहीं एक की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में कोरोना के कुल 23 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
जिले में पहला पॉजिटिव केस 30 मार्च को आया था उसकी मौत बीआरडी मेडिकल कालेज में हो गई थी। जांच के बाद उसमें 31 मार्च को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पूरे परिवार व अन्य रिश्तेदारों की जांच हुई तो एक के बाद एक कुल 22 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इन्हें मुंडेरवा में स्थापित लेबल वन के अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया गया, जहां यह लोग 21 दिनों के बाद जांच की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेजे गए। सभी निगेटिव केस के बावजूद जिला प्रशासन ने यहां प्रतिबंध जारी रखा था, इसके 28 दिन बाद इन पांचों स्थानों से प्रतिबंध हटाते हुए प्रशासन ने जिले को ऑरेंज जोन घोषित कर दिया।
इन सभी के रिपोर्ट आने के बाद गैर प्रांतों से आ रहे श्रमिकों में से एक के बाद एक 29 पॉजिटिव केस पाए गए। जिसमें से रविवार को छह की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब जिले में रविवार तक एक्टिव मरीजों की संख्या 23 रह गई है।
विज्ञापन
मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार लेबल-वन के स्थापित आइसोलेशन वार्ड में 30 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 15 मई को नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। वहां से रविवार को इनकी निगेटिव रिपोर्ट मिली है। इसके बाद इन लोगों को जेडी लखनऊ (नोडल अधिकारी) डॉ. जावेद हयात ने फूल माला पहना कर स्वागत कर घर भेजा गया। इसके घर जाने से पहले डॉक्टरों की टीम ने उनकी थर्मल स्कैनिंग कर प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर टीम के साथ नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी मुंडेरवा डॉ. धर्मेंद्र चौधरी सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।