{"_id":"5ff2129d8ebc3e40a2104f0e","slug":"korona-basti-news-gkp3794342189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हुए स्वस्थ, दो मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हुए स्वस्थ, दो मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

अब तक 5040 मिले चुके हैं पॉजिटिव केस, 97 लोगों की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से रविवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव मिले। जिले में अब तक कुल 5040 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से वर्तमान में 60 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। पुराने पॉजिटिव मरीजों में पांच की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 4883 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने बताया कि 616 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 36 कंटेनमेंट जोन हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 13, हर्रैया में 12, भानपुर में पांच जबकि रुधौली में छह स्थान कंटेनमेंट जोन हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 2,67,421 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 2,66,805 की जांच प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 2,61,765 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।