फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   korona

एक की मौत, दो मिले कोरोना संक्र मित

Mon, 07 Dec 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
korona
स्वस्थ होने के बाद 20 को मिली छुट्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में सोमवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले। पूर्व में संक्रमित मिले एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक यहां 96 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल 4900 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 4724 स्वस्थ होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। अब जिले में 80 एक्टिव केस हैं। तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बीस लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक 4724 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
उन्होंने बताया कि 640 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 56 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 35, हर्रैंया में 17, भानपुर में एक जबकि रुधौली में तीन स्थान कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 2,29,828 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 2,29,188 की जांच प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 2,24,288 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

नरखोरिया पडाव पर दुकानदारों का हुआ कोरोना टेस्ट
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सीएचसी भानपुर की मेडिकल टीम ने सोमवार को नरखोरिया पडाव पर कैंप लगाकर दुकानदारों का कोरोना टेस्ट किया। एंटीजन किट से की गई 25 लोगों की जांच में कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया। वहीं 15 लोगो के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए एकत्र किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार चौधरी ने बताया कि आटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट दो दिन बाद ही पता चल सकेगी। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुये कोरोना से बचाव के लिये सतर्क रहने मास्क का प्रयोग करने और एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी बनाये रखने की अपील की। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। जांच टीम में डॉ. कलीम अहमद, अनुज प्रताप सिंह, अशोक कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed