फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kishori kidnap accused arrested

Basti News: मुंबई से आरोपी गिरफ्तार, बढ़ेगी दुष्कर्म की धारा

Tue, 29 Nov 2022 04:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2022 04:14 PM IST
सार

करीब दो माह पूर्व कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। प्रकरण में पुलिस ने आकाश निवासी नेबुआ, कुशीनगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच में जुटी पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी आकाश (19) मुंबई में है।

विज्ञापन
kishori kidnap accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को कलवारी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उसे मुंबई के न्यायालय में पेश किया। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे टीम बस्ती पहुंची। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अपहृता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


करीब दो माह पूर्व कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। प्रकरण में पुलिस ने आकाश निवासी नेबुआ, कुशीनगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच में जुटी पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी आकाश (19) मुंबई में है।
विज्ञापन


इसके आधार टीम मुंबई गई और विक्रोली वेस्ट मुंबई से पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से किशोरी मिली। मुंबई की स्थानीय कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी आकाश को पुलिस बस्ती नगर ले आई। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी चौकी माझा खुर्द एसआई पवन कुमार मौर्य, आरक्षी धीरज यादव और महिला आरक्षी शुभांगी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed