फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kisan Inter College, Bhanpur, emerges as overall champion in the district-level gymnastics competition.

Basti News: जनपदीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज भानपुर ओवरऑल चैंपियन

Wed, 29 Jul 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Kisan Inter College, Bhanpur, emerges as overall champion in the district-level gymnastics competition.
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के विजेता ​​खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया-स्रोत आयोजक
बस्ती। किसान इंटर कॉलेज, भानपुर में मंगलवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंधक रोशनी पांडेय और प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के आठ बालक और चार बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने जिम्नास्टिक की विभिन्न विधाओं में संतुलन, लचीलापन और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज, भानपुर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जनता इंटर कॉलेज, पोखरा बाजार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में छोटू प्रथम, अभिनव वरुण द्वितीय और सूफियान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में काजल ने प्रथम, ब्यूटी ने द्वितीय और सरगम ने तृतीय स्थान हासिल किया।समापन समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार राय ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक रमेश चंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रभाकर ओझा, गणेश कुमार पांडेय, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, हीरालाल, संजय पांडेय, अवधेश सिंह और राम सनेही प्रजापति सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed