फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khelo India Games torch rally taken out in the city

Basti News: शहर में बच्चों, युवाओं संग निकाली गई खेलो इंडिया गेम्स की मशाल रैली

Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Games torch rally taken out in the city
खेलो इंडिया का मशाल जुलूस पहुंचने पर प्रतिभाग करते खिलाड़ी
बस्ती। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स- 2022 तृतीय संस्करण के क्रम में रविवार को शहर में बच्चों और युवाओं संग मशाल रैली निकाली गई। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने सुबह 6 जे शास्त्री चौक से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह गांधीनगर मार्ग होते हुए जीजीआईसी पहुंची। जहां विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

रैली में सक्सेरिया, जीआईसी, जीजीआईसी, श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड्स, एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न खेलों से जुड़े युवाओं ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या छात्र, युवा, आला अधिकारी मशाल रैली के साथ चल रहे थे। इस दौरान खेलो के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। रैली समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार युवाओं में रचनात्मक विकास लाने के प्रति संकल्पित है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स इसी का अहम हिस्सा है। चरण बद्ध ढंग से कराया जा रहा यह आयोजन खेल जगत का एक बड़ा प्लेटफार्म बन रहा है। इसके माध्यम से देश के हर अंचल की प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी। इसमें छात्र-छात्राओं को अपनी रूचि दिखानी चाहिए। उन्हें हर तरह के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि इस आयोजन में अलग-अलग आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं, युवाओं को विभिन्न खेलों में भाग लेने का खुला अवसर हैं। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य, गायन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचा दी गई। बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति, जिला क्रीड़ाधिकारी संजय कुमार, स्काउट कमिश्नर कुलदीप सिंह, एनसीसी कमांडर जेके शाही, खेल प्रशिक्षक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

खेलो इंडिया का मशाल जुलूस पहुंचने पर प्रतिभाग करते खिलाड़ी

खेलो इंडिया का मशाल जुलूस पहुंचने पर प्रतिभाग करते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed