Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kharmas from tomorrow

कल लगेगा खरमास, मांगलिक आयोजन पर ब्रेक पर ब्रेक

Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
kharmas from tomorrow
कल लगेगा खरमास, मांगलिक आयोजन पर ब्रेक
विज्ञापन

कल से शुरू होकर 14 जनवरी तक रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आज सोमवार को सोमवती अमावस्या है। कल मंगलवार से खरमास शुरू हो जाएगा। 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक के लिए सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य जय प्रकाश द्विवेदी के मुताबिक 15 दिसंबर 2020, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से खरमास प्रारंभ होगा जो दिनांक 14 जनवरी 2021 पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि तक रहेगा।
इसलिए नहीं होते मांगलिक कार्य
हिंदू धर्म में विवाह 16 संस्कारों में से एक है। इसका महत्व बहुत ज्यादा है। यह एक मांगलिक और पवित्र कार्य है, जिसका संबंध सातों जन्मों से होता है। कोई भी विवाह बिना शुभ मुहूर्त और शुभ तिथि के बिना नहीं किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से अशुभ होने की आशंका रहती है। इसलिए विवाह हमेशा शुभ मुहूर्त, शुभ तिथि और विशेष नक्षत्र देखकर ही किया जाना चाहिए। इससे विवाहित जीवन खुशहाल रहता है। कहा जाता है कि विवाह के लिए हस्त, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़, उत्तराभाद्रपद, स्वाति, मघा, मूल, अनुराधा, मृगशिरा, रेवती, रोहिणी नक्षत्र बेहद शुभ बताए जाते हैं।
विज्ञापन

क्या होता है खरमास
सूर्य देव गुरु की राशि धनु या मीन में होते हैं तब खरमास का आरंभ होता है। खरमास का मास पौष है। इसमें किसी भी तरह के मांगलिक कार्य, विवाह आदि जैसे कार्य या संस्कार वर्जित माने जाते हैं। लेकिन तीर्थ यात्रा के लिए यह माह सबसे उत्तम मास माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें
खरमास में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान, संध्या आदि करके भगवान का स्मरण करना चाहिए। खरमास में सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए। खरमास में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करना लाभकारी होता है। खरमास में सूर्य देव की उपासना करते हुए सूर्यदेव से सबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। खरमास में ब्राह्मण, गुरु, गाय एवं साधु-संन्यासियों की सेवा करनी चाहिए।

क्या न करें
खरमास में विवाह, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। मांस, शहद, चावल का मांड, चौराई, उड़द, प्याज, लहसुन, नागरमोथा, गाजर, मूली, राई, नशे की चीजें, दाल, तिल का तेल और दूषित अन्न खाने से बचना चाहिए। खरमास में जमीन पर सोना चाहिए, पत्तल पर भोजन करना चाहिए। खरमास में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस महीने निंदा और झूठ से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed