Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khalilabad accused had tried to steal from a jewelery shop

Basti News: खलीलाबाद के आरोपी ने की थी आभूषण की दुकान में चोरी की कोशिश

Sun, 19 Jan 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Khalilabad accused had tried to steal from a jewelery shop
स्वॉट और सर्विलांस टीम की मदद से मुंडेरवा पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा में आभूषण की दुकान में 13 जनवरी की रात तिजोरी तोड़कर चोरी की कोशिश करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। स्वाॅट, सर्विलांस और मुंडेरवा पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के आरोपी अविनाश चौरसिया को शनिवार की रात करीब 11 बजे देवरिया रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के उपकरण, मोबाइल फोन, बाइक बरामद किया।
सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरईटोला निवासी आरोपी अविनाश पर खलीलाबाद और गोरखपुर जिले में पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार मुंडेरवा क्षेत्र के औरहिया मोहल्ला निवासी शिव दयाल वर्मा की बस्ती-कांटे मुख्य मार्ग पर कस्बे में आभूषण की दुकान है। शिव दयाल के मुताबिक, 13 जनवरी की शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब तीन बजे चोर शटर खोलकर दुकान में घुसे तो खटपट की आवाज सुनकर मकान मालिक की नींद टूट गई। बाहर निकलकर देखा तो चोर आहट पाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक ने घटना की जानकारी दुकानदार शिव दयाल वर्मा को दी। मौके पर दुकान में लगा एक शटर फैला हुआ था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दुकान के अंदर सब्बल, पेचकस, जूता और जैकेट मिले थे। सीसीटीवी चेक किया तो उसमें चोर पेचकस से तिजोरी खोलने की कोशिश करते नजर आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की मदद से अविनाश को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूल किया कि घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। मगर, मकान मालिक के जाग जाने के कारण कामयाब नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed