फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khair Cricket Academy defeated Basti Stadium by 43 runs.

Basti News: खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती स्टेडियम को 43 रन से दी शिकस्त

Wed, 24 Jun 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Khair Cricket Academy defeated Basti Stadium by 43 runs.
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में अंडर-14 आयु वर्ग क्रिकेट सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को खेला गया। मैच में शानदार प्रदर्शन कर खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती स्टेडियम को 43 रन से हराया।
विज्ञापन

निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में बस्ती स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी 29.3 ओवर में 208 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से आयुष चौधरी ने 60 रन, आदित्य शर्मा ने 54, आयुष शुक्ला ने 26 और अनुराग चौधरी ने 18 रन बनाए। बस्ती स्टेडियम की तरफ से देवी प्रसाद ने तीन विकेट झटके। सिद्धू गौड़ और अंजनेय ने दो-दो और देवांश श्रीवास्तव ने एक विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी बस्ती स्टेडियम की टीम 22.3 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बस्ती स्टेडियम की तरफ से हार्दिक पांडेय ने 37, आयुष यादव ने 33, देवी प्रसाद ने 21 और सिद्धू ने आठ रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से संस्कार ने तीन विकेट लिए। आयुष शुक्ला ने दो, आयुष चौधरी ने एक और चेतन लखमणि ने एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले आयुष चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed