फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khair Cricket Academy defeated Basti Challenger by eight runs

Basti News: खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती चैलेंजर को आठ रन से हराया

Sun, 03 Aug 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Khair Cricket Academy defeated Basti Challenger by eight runs
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती चैलेंजर को आठ रन से हरा दिया। मैच के दौरान लगे चौके-छक्के से दर्शक काफी प्रफुल्लित दिखे। तालियां बजाकर उत्साहवर्धन भी करते नजर आए।
विज्ञापन

निर्धारित 30 ओवर के मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने 25.3 ओवर में 103 रन बनाए। आदित्य शर्मा ने 66 रन और अस्तित्व श्रीवास्तव ने 16 रन बनाए। बस्ती चैलेंजर की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रेयांश और अरमान ने तीन-तीन और रूद्र पाल ने एक विकेट लिया। 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती चैलेंजर की टीम 29.3 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बस्ती चैलेंजर की ओर से अरमान ने 19 और शांतनु ने 14 रन बनाए। खैर क्रिकेट टीम के रुद्रेंद्र प्रताप सिंह और मेधांश सिंह ने तीन-तीन और आदित्य शर्मा ने दो विकेट लिए। इस मुकाबले को खैर क्रिकेट अकादमी ने आठ रनों से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले आदित्य शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने दोनों टीम खिलाड़ियों को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

शैक्षिक स्तर की बेहतरी के लिए प्रशिक्षण जरूरी

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में शनिवार को शिक्षकों का पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों का शैक्षिक स्तर और बेहतर हो इसलिए समय-समय पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाता है। शिक्षकों को लगातार सीखने की जरूरत होती है। शिक्षा एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और शिक्षकों को भी समय के साथ अपडेट रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के प्रभारी प्रवक्ता डॉ रविनाथ त्रिपाठी ने बताया कि हर्रैया और कप्तानगंज ब्लाक के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रवक्ता अलीउद्दीन ने प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक सत्र महत्वपूर्ण है। डॉ. रिचा शुक्ला ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं खेल के विषय पर विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक विकास की जिम्मेदारी हम शिक्षकों पर है। प्रवक्ता वंदना चौधरी ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से परिचित कराया। इस अवसर पर इस अवसर पर डॉ. गोविंद प्रसाद, वर्षा पटेल, कुलदीप चौधरी, राममूर्ति, अजीत सिंह, भागीरथी, राजरतन, अखिलेश, उमेश चंद्र, मो. सलाम, गुलाम अशरफ, रवींद्र साहू आदि उपस्थित रहे।
साक्षात्कार के आधार पर दो हजार युवाओं को मिला रोजगार

बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कर्मा देवी ग्रुप संसारपुर, फुटहिया के संयुक्त तत्वावधान में कर्मा ज्योति रोजगार महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें 70 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 5 हजार से अधिक बेराेजगार पहुंचे। साक्षात्कार के आधार पर दो हजार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली। मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने मेले का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेला केवल नौकरी उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं हैं बल्कि यह युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने का अवसर भी प्रदान करता है। ऐसे आयोजन से युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का भी मौका मिलता है। कर्मा देवी ग्रुप के चेयरमैन ओएन सिंह ने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्थल साबित हुआ है। उन्होंने उद्योग जगत से सीधे संवाद करके अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। प्रबंधक नीता सिंह ने कहा कि युवाओं के लिए सिर्फ नौकरी पाना ही नहीं, अपने कौशल को निखारना और अनुभव अर्जित करना भी जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, हर्रैया विधायक अजय सिंह ने युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शाम चार बजे द्वितीय सत्र में विभिन्न कंपनियों में चयनित अभ्यर्थियों को आयुक्त अखिलेश सिंह ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। कहा कि युवा अपने कौशल और मेहनत के बल पर समाज व देश की प्रगति में निरंतर योगदान करें। ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करने पर अधिक सफलता मिलती है। इस मौके पर उप निदेशक सेवायोजन करुणा सचान, जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, अंजली शर्मा, अंशू सिंह, यजुवेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed